पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन, 20 चौकियों पर बरसाईं गोलियां, 1 जवान शहीद

0
सीजफायर

पाक की नापाक हरकत एक बार फिर सामने आई है, जिसकी कीमत सेना के जवान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। जी हां, पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू की 20 से ज्यादा चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसफ के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शहीद हो गए। बीएसएफ ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते पाकिस्तान की तरफ भारी फायरिंग की है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से GDP दर गिरने का मनमोहन सिंह का अनुमान समझ से बाहर: गोयल

हेड कांस्टेबल सुशील कुमार हरियाणा के कुरुक्षेत्र इलाके के रहने वाले थे। फायरिंग के दौरान उन्हें सीने के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई थीं। उनका आज पोस्टमार्टम होगा, उसके बाद जवान को आखिरी सलामी दी जाएगी।

पाकिस्तान के कहर का असर 

बॉर्डर के पास पाकिस्तान रेंजर्स की कई चौकियों को नुकसान पहुंचा है और कुछ घर भी जल गए हैं। पाकिस्तान की तरफ कई नागरिकों को रोते-बिलखते भी देखा गया है। बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स को शांत करने के लिए अपनी फायरिंग की ताकत 5 गुना बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़िए :  ENBA अवार्ड: आजतक ने झटका सर्वश्रेष्ठ चैनल का अवार्ड, ABP न्यूज़ ने बिहार बाढ़ कवरेज पर मारी बाजी

इससे पहले सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान की ओर से आरएस पुरा सेक्टर के सांगवाल पोस्ट पर फायरिंग की गई थी। इसमें सुशील कुमार को गोली लगी थी। जम्मू के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। फायरिंग में दो स्थानीय नागरिक और बीएसएफ के एक और जवान भी घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी दूतावास में रहकर करता था जासूसी, गिरफ़्तार, बासित भी फंस सकते हैं

बीती रात से जम्मू के आरएस पुरा, पुलवामा, पर्गवाल और अखनूर सेक्टर में 20 से ज्यादा बीएसफ पोस्ट और गांवों में फायरिंग हो रही है। भारतीय सेना के जवान ऑपरेशन में लगे हुए हैं।