300 साल पहले डूबे एक जहाज के मलबे से बरामद हुई रहस्यमयी चीजें

0

समंदर की सतह में उतरकर नई नई खोज करने वाले गोदाखोरों की खुशी को उस वक्त ठिकाना ना रहा। जब उन्होंने समंदर की सतह में कई सौ मीटर की गहरई में एक 300 साल पुराने जहाज को डूबा हुआ पाया। कहने को तो ये जहाज अब मलबे में तब्दील हो चुका। लेकिन इस मलबे से कई चीजें ऐसी मिली जिन्हें देखकर सब हैरान रह गए।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO-स्वर्ग की सच्चाई - मौत के करीब पहुंचकर, एहसास किया मौत के बाद का ये सच

सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि तीन सौ साल तक समंदर के खारे पानी में ये सामान सुरक्षित कैरे रहा। धातु से बनी तलवारे, कीले, औजार, हथिरार और यहां तक कि चीनी मिट्टी से बने सामान इस जहाज में आज भी सुरक्षित रखे हुए हैं। इन सामानों को देखकर लगता है जैसे ये जहाज हाल ही में यहां डूबा हो। लेकिन वैज्ञानिकों की रिसर्च में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आने के बाद सबके होश फाख्ता हो गए।

इसे भी पढ़िए :  नॉर्थ कोरिया के परमाणु परीक्षण की अमेरिका और जापान ने की निंदा

वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि ये जहाज साल 1681 में डूबा था। ये एक स्पैनिश जहाज था जो हथियारों और औजारों को लेकर अमेरिका के लिए रवाना हुआ था। लेकिन समुद्री तूफान के चलते ये पनामा नदी और समुद्र के संगम पर डूब गया। वैज्ञानिकों ने इस जहाज के अंदर सामान से खचा-खच भरे सैंकड़ों बक्से देखे। इन बड़ी-बड़ी पेटियों में ज्यादा तर हथियार, औजार और तलवारे भरे थे। वैज्ञानिकों के लिए ये एक नई खोज थी जिसकी मदद से ये 17वीं शताब्दी के उस मॉडल को भी देख सकते थे। जिस मॉडल से प्रेरणा लेकर उस वक्त जहाजों का निर्माण किया जाता था।

इसे भी पढ़िए :  भारत की एनएसजी सदस्यता में चीन बना रोड़ा, बोला मुद्दा सियोल बैठक के एजेंडे में नहीं