दबंग-3 में सलमान के साथ नज़र आ सकती है बॉलिवुड की ये बड़ी हिरोइन

0
दबंग 3

दबंग 3 के लिए हिरोइन के चुनाव को लेकर काफी अटकले लग रही हैं लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक अब इस फिल्म के लिए काजोल का नाम सलमान के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल काजोल को दबंग-3 के लिए सलमान खान के ऑपोज़िट लीड रोल का ऑफर मिला है। हालांकि, इस बारे में अरबाज खान की प्रॉडक्शन कंपनी, सलमान खान या फिर काजोल की ओर से किसी तरह का फिलहाल कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं है, लेकिन सुनने में यह मजेदार जरूर है।

इसे भी पढ़िए :  'ट्यूबलाइट' से शाहरुख की तस्वीरें लीक, इस अहम किरदार में आएंगे नजर

यदि काजोल इस रोल के लिए तैयार हो जाती हैं तो काजोल और सलमान यह तीसरी बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। इससे पहले सलमान और काजोल ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘कुछ कुछ होता है’ में साथ काम कर चुके हैं। इससे पहले खबर आ चुकी है कि ‘दबंग 3’ में सोनाक्षी सिन्हा नज़र नहीं आएंगी और सलमान किसी नई ऐक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखेंगे।

इसे भी पढ़िए :  एक थी नरगिस