जॉनसन एंड जाॅनसन बेबी पाउडर से महिला को हुआ कैंसर, अदालत ने ठोका 467 करोड़ का जुर्माना

0
बेबी पाउडर
अमेरिका की एक अदालत ने मल्टीनेशनलकंपनी जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर को कैलिफोर्निया की एक महिला को हर्जाने के तौर पर 70 मिलियन डॉलर यानी लगभग 467 करोड़ रुपये देने को कहा है। महिला ने अपनी अर्जी में जॉनसन एंड जॉनसन प्रोडक्ट बेबी पाउडर के इस्तेमाल से कैंसर होने की शिकायत की थी।

इसे भी पढ़िए :  चीन ने अमेरिका को दिखाए तेवर, 10 परमाणु हथियार एक साथ ले जाने वाली मिसाइल का किया परीक्षण  

सुनवाई के दौरान जूरी ने दोनों पक्षों को सुना, जिसमें बेबी पाउडर बनाने वाली कंपनी को दोषी पाया। पीड़ित महिला का 2012 से ओवरी कैंसर का इलाज चल रहा है। महिला जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर और शॉवर टू शॉवर का इस्तेमाल कई वर्षों से करती आ रही थी।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब के शहज़ादे को मिली सज़ा-ए-मौत
मल्टीनेशनलकंपनी जॉनसन एंड जॉनसन इस साल हर्जाने से जुड़ा तीसरा मुकदमा हार गई है।  अमेरिकी कंपनी इसी साल फरवरी में 480 करोड़ और मई में 367 करोड़ रुपए के दो मुकदमे हार चुकी है।
प्रोडक्ट पर चेतावनी जरूरी: जज

इसे भी पढ़िए :  'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' से हमले में मारे गए IS के 36 आतंकी, जानिए कब और कहां गिराया गया बॉम्ब

जजबिली रे ने कहा कि एेसा लग रहा है कि कंपनी को ग्राहकों की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। वह भविष्य में चेतावनी लेवल के साथ प्रोडक्ट बाजार में लाए। ताकि ग्राहक तय कर सके कि उसे यह प्रोडक्ट लेना है या नहीं।

cancer