21 हजार डॉलर में नीलाम हुआ आइंस्टीन का खत

0
21 हजार डॉलर में नीलाम हुआ आइंस्टीन का खत

महान वैज्ञानिक आइंस्टीन द्वारा 1919 ई. में लिखा गया यह खत 21 हजार डॉलर में अमेरिका में निलाम हुआ। इस खत में उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लेने की प्रक्रिया और अपने बच्चों की शिक्षा पर चिंता जाहिर की थी। नोबेल पुरस्कार विजेता ने 5 दिसंबर,1919 को दो तरफा इस खत को एक तरफ ‘अलबर्ट’ और दूसरी तरफ ‘पापा’ से हस्ताक्षरित करवाया था।

इसे भी पढ़िए :  इस महिला टीचर को कम उम्र के लड़कों के साथ सेक्स करना पसंद था

अमेरिका के आरआर नीलामी घर के मुताबिक ‘यह एक असाधारण हस्तलिखित पत्र है जो आइंस्टीन के निजी पारवारिक जीवन और वैज्ञानिक विरासत संबंधी विवरण मुहैया कराता है’।

इसे भी पढ़िए :  भारत की NSG सदस्यता के लिए ट्रंप प्रशासन ने किया सपोर्ट

हाल हीं में अभी कुछ दिन पहले ही महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली उनकी एक मशहूर तस्वीर अमेरिका में 1,25,000 डॉलर की भारी भरकम राशि में नीलाम हुई थी। इसमें उन्होंने शरारतपूर्ण तरीके से अपनी जीभ बाहर निकाली हुई है। 14 मार्च, 1951 को प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में नोबेल पुरस्कार विजेता के 72वें जन्मदिन के मौके पर फोटोग्राफकर आर्थर सैस ने यह तस्वीर खींची थी।

इसे भी पढ़िए :  चीन में नदी में गिरी टैक्सी, पांच की मौत

Click here to read more>>
Source: ndtv india