कराची में बंदूकधारियों ने शिया मजलिस में की गोलीबारी, 5 की मौत

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। पाकिस्तान में शिया धार्मिक जमावड़े पर शनिवार(29 अक्टूबर) को अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

कराची के नाजिमाबाद इलाके में एक शिया मुस्लिम डॉक्टर के घर पर यह घटना हुई, जहां लोग धार्मिक जलसे के लिए जमा हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को आतंकी मुल्क घोषित करने की मुहिम को भारी समर्थन, 1 लाख लोगों ने किए हस्ताक्षर

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘‘हेलमेट पहने हुए चार लोग मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे जहां लोग मुहर्रम के महीने में जमा हुए थे और गेट के पास खड़े लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसायी गयी।’’

डॉ रूहिना ने बताया कि ‘‘एक महिला के शव सहित पांच शवों को अब्बासी शहीद अस्पताल लाया गया।’’ उन्होंने बताया कि गोलियों से घायल छह अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया और उनमें से दो की स्थिति गंभीर है।

इसे भी पढ़िए :  क्या थी विनोद खन्ना की आखिरी ख्वाहिश? जो रह गई अधूरी

एसएसपी पश्चिम, नसीर अफताब ने बताया कि घर के लोगों ने मजलिस के लिए सुरक्षा की मांग नहीं की थी। पुलिस को नहीं बताया गया था, इसलिए वहां पर सुरक्षा नहीं मुहैया कराई गयी थी।

इसे भी पढ़िए :  पाक सेना प्रमुख राहील शरीफ की विदाई जल्द, ये बनेंगे पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ!

संयोग से जिस घर पर गोलीबारी की घटना हुई, वह नाजिमाबाद थाने के ठीक सामने है और बगल में ही रेंजर्स की चौकी है।