इस त्योहारी सीजन पर इन चीजों में करेगें कंट्रोल तो रहेगें हेल्दी

0
त्योहारी सीजन

हम लोग अक्सर त्योहारी सीजन में खान-पान पर बिलकुल भी ध्यान नही देते की क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए। हम लोग हमेशा अपनी सेहत का ख्याल किए बिना ही खान-पान करते है और खाने में बिल्कुल भी कंट्रोल नही करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो संभल जाएं। इन चीजों पर अगर आपने कंट्रोल नहीं किया तो ये आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकती हैं

इसे भी पढ़िए :  बॉलिवुड के इन सितारों ने फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़ी, दिवाली मनाने पहुंचे अपने घर

मिलावटी मिठाई से तौबा- त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी मिठाइयों से तौबा करना ही ठीक है। अगर आपको खाना ही है तो घर की बनी मिठाइयां ही खाएं। ऐसा न करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

बाहर का न खाएं- जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि घर की बनी मिठाइयां ही खाएं। बाहत की बनी चीजें आपको बीमार बना सकती हैं।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप भी हैं नींद की समस्या से परेशान, तो मुंबई के इस लैब में है समाधान

व्यायाम न भूलें- अगर आप चाहते हैं कि त्योहारी सीजन में आपकी सेहत खराब न हो तो व्यायाम करना बिलकुल भी न भूलें। अगर आप ज्यादा व्यायाम नहीं कर सकते तो सुबह सैर पर जरूर निकलें, 15 मिनट के लिए ही सही।

पटाखों के धुएं से दूर रहे- पटाखों के धुएं में कई तरह के खतरनाक रसायन पाए जाते हैं। ये आपके आंख और शरीर के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए पटाखों के धुएं से दूर रहें।

इसे भी पढ़िए :  बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना शुरू करे

शराब पीने से बचें- ये तो आप भी जानते हैं कि शराब पीना सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। लेकिन त्योहारों के दौरान इसका सेवन बिलकुल न करें। ये खुशियों का माहौल है इसे क्यों शराब के नशे में जाया करना चाहते हैं।