मोदी राज में किसान और जवान दोनो कर रहे हैं आत्महत्या: अरविंद केजरीवाल

0
राज में किसान और जवान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पूर्व सैनिक की खुदकुशी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके राज में किसान और जवान खुदकुशी कर रहे हैं।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मोदी राज में किसान और जवान दोनों खुदकुशी कर रहे हैं। इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं कि OROP लागू की गई है। अगर OROP लागू की गई होती तो क्यों राम किशन जी आत्महत्या करते।

इसे भी पढ़िए :  Paytm CEO विजय शेखर शर्मा के अहंकरी रवैव्ये पर केजरीवाल ने PM मोदी से मांगा जवाब

इस बीच, खबर है कि केजरीवाल ग्रेवाल की अंत्येष्टि में आज शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि 70 वर्षीय ग्रेवाल ने कथित रूप से ओआरओपी के मुद्दे पर जहर खा कर खुदकुशी कर ली थी।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार के दौरान सांप्रदायिक दंगों में 200 प्रतिशत की कमी: नकवी