पूर्व सैनिक खुदकुशी मामला: हिरासत के बाद फिर छोड़े गए राहुल गांधी

0

नई दिल्ली। वन रैंक वन पेंशन को लेकर पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की खुदकुशी पर दूसरे दिन भी राजनीतिक संग्राम जारी है। रामकिशन की याद में जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च के लिए शामिल होने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवार(3 नवंबर) को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद फिर छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में बोले पीएम मोदी, 'सर्जिकल स्ट्राइक ने दिखाई भारत की ताकत, सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं'

दरअसल, शाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जंतर मंतर से कैंडल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत लिया था। इससे पहले आज दिन में भिवानी में रामकिशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार हुआ। जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई तमाम राजनीतिक दलों के नेता वहां पहुंचे।

इसे भी पढ़िए :  महिला वॉशरुम में घुसकर ले रहा था 'अश्लील तस्वीरें, गिरफ्तार