फिर गरजा आंतक का आका हाफिज सईद, कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की दी धमकी

0
आतंकवादी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और आतंकवादी संगठन जमात-उल-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। हाफिज ने कहा है कि कश्‍मीरी मुजाहिदीन जम्‍मू-कश्‍मीर में सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम देंगे जिसे लंबे वक्‍त तक याद रखा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  सेना ने दो बार किए सर्जिकल स्ट्राइक, 20 जिंदा आतंकी भी पकड़े

पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) के मीरपुर में रविवार को एक रैली में हाफिज ने कहा, ‘मोदी को जो करना था, कर दिया। अब मुजाहिदीनों की बारी है और वे कश्‍मीर में सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम देंगे। मुजाहिदीन जिस सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम देने जा रहे हैं उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। यह सर्जिकल स्‍ट्राइक भारत वाले स्‍ट्राइक की तरह नहीं होगा जिसे दुनिया ने माना तक नहीं है।’ जब हाफिज यह धमकी दे रहा था तब उसके समर्थक जिहाद, जिहाद के नारे लगा रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  Yahoo यूजर्स के लिए बुरी खबर, 1 अरब से ज्यादा अकाउंट्स हुए हैक, कही आप भी तो नहीं हैं शामिल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse