फिर गरजा आंतक का आका हाफिज सईद, कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की दी धमकी

0
आतंकवादी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और आतंकवादी संगठन जमात-उल-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। हाफिज ने कहा है कि कश्‍मीरी मुजाहिदीन जम्‍मू-कश्‍मीर में सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम देंगे जिसे लंबे वक्‍त तक याद रखा जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटेन: 9/11 वीडियो पर आपत्ति जताने वाली मुस्लिम टीचर बर्खास्त

पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) के मीरपुर में रविवार को एक रैली में हाफिज ने कहा, ‘मोदी को जो करना था, कर दिया। अब मुजाहिदीनों की बारी है और वे कश्‍मीर में सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम देंगे। मुजाहिदीन जिस सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम देने जा रहे हैं उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। यह सर्जिकल स्‍ट्राइक भारत वाले स्‍ट्राइक की तरह नहीं होगा जिसे दुनिया ने माना तक नहीं है।’ जब हाफिज यह धमकी दे रहा था तब उसके समर्थक जिहाद, जिहाद के नारे लगा रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  हिज्बुल कमांडर बुरहान की मौत के बाद घाटी में तनाव, रोक दी गई अमरनाथ यात्रा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse