कई बॉलीवुड स्टार्स ने किया हिलेरी का सपोर्ट, ऋषि ने उड़ाया ट्रंप का मज़ाक

0
हिलेरी

हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के कांटे की टक्कर वाले राष्ट्रपति चुनाव का आगाज हो चुका है। सारी दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि आखिर किसके हाथ में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की कमान होगी।

कुछ दिन पहले भारत के एक गांव में लोगों ने हवन करके हिलेरी की जीत की कामना की थी। और अब बॉलीवुड सितारे भी हिलेरी के सपोर्ट में उतर आए हैं। इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिये हिलेरी का समर्थन किया है।

इसे भी पढ़िए :  सलमान के शेरा ने फिर की मारपीट, FIR हुई दर्ज

एक तरफ सलमान और कबीर बेदी ने ट्विटर पर हिलेरी का समर्थन किया दूसरी तरफ ऋषि कपूर साहब भी हिलेरी को शुभकामना तो दी लेकिन साथ ही डोनाल्ड ट्रंप का मज़ाक भी उड़ा दिया।

सलमान खान ने भी हिलैरी का समर्थन करते हुए ट्वीट में लिखा है कि आशा करता हूं आप जरुर जीते। भगवान आपको संविधान और मानवीय मूल्यों का पालन करने की ताकत दें। ऑल द बेस्ट।

अभिनेता कबीर बेदी ने भी हिलेरी क्लिंटन की जीत की कामना करते हुए कहा कि अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति पद पर जीतना ऐतिहासिक घटना होगी।

इसे भी पढ़िए :  महिलाओं का ‘शिकारी’ और महाशोषक था बिल क्लिंटन : ट्रंप