एटीएम पहुंचे राहुल गांधी, लाइन में खड़े लोगों से की बात

0
कांग्रेस
फोटो- ANI
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी पर जहां कांग्रेस मोदी सरकार को सदन के अंदर घेर रही है, वहीं बाहर राहुल गांधी लोगों के बीच जाकर इस मुद्दे पर सरकार पर हमला जारी रखे हुए हैं। दिल्ली में 1000-500 के पुराने नोट बदलवाने के लिए बैंक की लाइन में लगने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष, बुधवार को मुंबई में एक एटीएम के बाहर पहुंच गए। एटीएम के बाहर लाइन में खड़े लोगों से राहुल ने बातचीत की। राहलु ने यहां फिर कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी को सही तरीके से लागू नहीं किया। साथ ही उन्होंने लाइन में खड़े लोगों को कोई सुविधा न दिए जाने का भी आरोप लगाया।

इसे भी पढ़िए :  भड़काऊ भाषण मामला: बुरे फंस सकते हैं वरुण गांधी

राहुल गांधी बुधवार को मानहानि केस में कोर्ट में पेश होने के लिए भिवंडी गए थे। भिवंडी से सड़क के रास्ते मुंबई लौटते वक्त राहुल गांधी वकोला में एक एटीएम के बाहर पहुंचे जहां लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी। उन्होंने लाइन में खड़े लोगों से उनको हो रही परेशानी के बारे में पूछा। बाद में पत्रकारों से बातचीत में राहुल ने कहा कि लाइन में खड़े लोगों को बहुत तकलीफ हो रही है।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: खाली पड़े जन-धन खातों में अचानक जमा हुए इतने पैसे की जानकर हो जाएंगे हैरान!