चीन में आया 6.9 तीव्रता का भूकंप

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। चीन के झिनजियांग उग्यूर स्वायत्त प्रांत के एकेटाओ काउंटी में शुक्रवार(25 नवंबर) की रात जोरदार भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 6.9 रही है। इसका केंद्र किर्गिस्‍तान और ताजिकिस्‍तान की सीमा पर एकटो काउंटी के करीब था।

इसे भी पढ़िए :  न्यू यॉर्क टाइम्स ने पाक सेना की खोली पोल, विरोध में इस अखबार ने पेज किया ब्लैंक

स्‍थानीय मीडिया के अनुसार फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान सेवा ने इसकी तीव्रता 6.5 बताई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप रात के साढ़े 10 बजे के करीब आया।

इसे भी पढ़िए :  लंदन हमला: 7 लोग गिरफ़्तार, पढ़िए किस देश के हैं आरोपी

हाल के दिनों में एशिया में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोत्‍तरी देखने को मिली है। इस सप्‍ताह में लगभग चार देशों में भूकंप आ चुका है। इनमें चीन के अलावा ताइवान, जापान और भारत शामिल है।

सबसे पहले फरवरी में ताइनान के दक्षिणी शहर में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 117 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 2 दिन पहले ही में जापान के उत्तरपूर्वी इलाके में शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी ने दस्तक दे दी।

इसे भी पढ़िए :  चीन में भूकंप से 13 लोगों की मौत, कई घायल