नोटबंदी के समर्थन में उतरे सपा नेता अमर सिंह

0
अमर सिंह
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कहा है कि नोटबंदी का देश में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह नोटबंदी के विरोधी नहीं हैं, लेकिन आम जनता को राहत मिले, इसके लिए मुकम्मल व्यवस्था की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह को लंच कराने वाले कट्टर कार्यकर्ता ने छोड़ी पार्टी, इस पार्टी में हुए शामिल

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए आए अमर सिंह ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि प्लास्टिक मनी का गांव में प्रचलन संभव नहीं है। उन्होंने उदाहरण दिया कि नोटबंदी के ही चलते कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  घर के चिराग से घर को आग लगी है: अमर सिंह

अमर सिंह ने कहा कि नोटबंदी से मध्यम आय वर्ग के लोग ज्यादा परेशान हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो सर्वे कराया है, वह उचित नहीं है। शादी के लिए ढाई लाख रुपये निकालने की प्रक्रिया को भी जटिल करार देते हुए उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिक इसे पूरा ही नहीं कर पाएगा।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम सिंह के लिए जरूरत पड़ने पर खलनायक भी बन सकता हूं: अमर सिंह