नोटबंदी के बाद जन धन खातों में जमा हुए रिकॉर्ड 64,250 करोड़, UP टॉप पर

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पीएम मोदी के एलान के बाद करोड़ों लोगों ने जन-धन खाते खुलवाए। काफी दिनों तक ज्यादातर जन-धन खाते वैसे ही खाली पड़े थे। लेकिन अचानक नोटबंदी के बाद से इन खातों में अबतक हजारों करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। जी हां, जन धन बैंक खातों में अब तक 64,252.15 रुपए जमा कराए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मजदूरी करने वाली महिला के खाते में आए 100 करोड़ रुपये से मचा हड़कंप, पीएम से मांगी मदद

इस सूची में सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश है। इसके बाद दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल और तीसरे नंबर पर राजस्थान है। यह जानकारी सरकार ने शुक्रवार(25 नवंबर) को दी।

वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा को लिखित जवाब में बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत देश भर में 16 नबंवर तक कुल 25.58 करोड़ खातों में 64,252.15 करोड़ रुपये जमा हुए।

इसे भी पढ़िए :  MCD चुनाव: आज नामांकन का आखिरी दिन, BJP, AAP और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, कई सीटों पर सस्पेंस

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 3.79 करोड़ खाते हैं, जहां 10,670.62 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। उसके बाद पश्चिम बंगाल के 2.44 करोड़ खातों में 7,826.44 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। राजस्थान तीसरे स्थान पर है, जहां के 25.58 करोड़ खातों में 5.98 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  अतिउत्साही गौरक्षकों पर राज्य कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे: केंद्र

वहीं बिहार में 2.62 करोड़ ऐसे खातों में 4,912.79 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। गंगवार ने बताया कि कुल 25.58 करोड़ जन धन खातों में से 5.98 करोड़ (23.02 फीसदी) खातों में अब तक एक भी पैसा नहीं डाला है।