नोटबंदी की वजह से दा ग्रेट खली का शो हुआ रद्द, लेकिन फिर भी की मोदी की तारीफ

0
ग्रेट खली

भारत में हुई नोटबंदी का असर पूरे भारत में फैला हुआ नजर आ रहा हैं, दा ग्रेट खली भी इस से अछूते नही रहे, मशहूर रेसलर दा ग्रेट खली के शो भी नोटबंदी के कारण रद्द हो गए हैं। इससे उनको काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

दा ग्रेट खली शो के रद्द होने से थोड़े से निराश जरूर हैं। लेकिन वह प्रधानमंत्री के नोटबंदी के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं। इस बारे में ग्रेट खली ने कहा कि पीएम मोदी के फैसले से फिलहाल अभी लोगों का नुकसान हो रहा है। कारोबार ठप हो गया है। लोग मात्र जरूरत का सामान ही खरीद रहे हैं। गैर जरूरी वस्तुओं से लोगों ने किनारा कर लिया है।

इसे भी पढ़िए :  SBI के एटीएम से निकला 2000 रूपये का 'चूरन वाला नोट', लिखा था 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया'

अभी तो कुछ फायदा नहीं हो रहा है, लेकिन इसके फायदे कुछ महीने बाद पता चलेंगे। उन्होंने कहा कि कालेधन और आतंकवाद के खिलाफ यह अच्छी पहल और अच्छा कदम है। जब उनसे पूछा गया कि उनके शो रद्द हो गए हैं तो इस पर उन्होंने बताया कि उनके राजस्थान व यूपी में शो थे, जो रद्द कर दिए गए। इसकी मुख्य वजह यह है कि लोगों के पास टिकट खरीदने के पैसे नहीं थे। शो आयोजन करने पर शायद कुछ लोग ही इसे देखने आते, जिससे इस आयोजन पर फर्क पड़ सकता था। इसलिए शो रद्द कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  बुरहान की मौत के बाद पिता बना कट्टरपंथियों का नेता, कहा- बेटी भी जंग के लिए तैयार