दलितों पर अत्याचार आज की बात नहीं, कश्मीर को अलग करने की सोचें भी ना: आडवाणी

0
आडवाणी

देश में चल रहे दलितों पर अत्याचारों और जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात को देखते हुए सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भारत और कश्मीर को अलग-अलग देखना ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दलितों पर अत्याचार कोई आज की बात नहीं।

इसे भी पढ़िए :  मनोहर पर्रिकर का इस्तीफा मंजूर, वित्त मंत्री अरुण जेटली को मिला रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त जिम्मा

कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि “कश्मीर को भारत से अलग रखकर सोचना भी हमें नागवार गुजरता है। कश्मीर में अलगाववाद की आवाज बुलंद हो रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि कश्मीर के कुछ छोटे संगठन आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।”

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में हुए सड़क हादसे में 3 भारतीय की मौत में हरसंभव सहायता करेगी सरकार- सुषमा स्वराज

उन्होने दलितों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कहा “दलितों पर अत्याचार कोई आज की बात नहीं है।” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि “गांधीजी की विचारधारा से जुड़े लोग इस बात से परेशान होंगे ही।” उन्होंने बोला कि दलितों पर हुई ज्यादती से एक वर्ग विशेष का अधिक परेशान होना लाजमी है।

इसे भी पढ़िए :  6 राज्यों की पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 3 संदिग्ध ISIS आतंकी गिरफ्तार