सानिया मिर्जा युगल में अकले ही शीर्ष पर, जानिए कौन है उनकी नई जोड़ीदार?

0
सानिया मिर्जा
फाइल फोटो

सिनसिनाटी। भारत की सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में अकेले शीर्ष पर पहुंच गई हैं। सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में बारबरा स्ट्राइकोवा के साथ मिलकर अपनी पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस और कोको वांदेवेघे को 7-5, 6-4 से हराकर सानिया ने यह मुकाम हासिल किया है।

इसे भी पढ़िए :  बॉम्बर प्लेयर एन्टोनियो आर्मस्ट्रांग और पत्नी की गोली मार कर हत्या, बेटे पर लगा हत्या का आरोप

सानिया और स्विट्जरलैंड की हिंगिस ने अपनी सफल जोड़ी का अंत पिछले महीने संयुक्त रूप से नंबर वन के रूप में किया था। सानिया और हिंगिस ने एक साथ मिलकर 14 खिताब जीते जिसमें तीन ग्रैंडस्लैम भी शामिल रहे।

इसे भी पढ़िए :  स्वच्छता के मामले में इंदौर टॉप पर, यूपी देश का सबसे गंदा राज्य

रियो ओलिंपिक में टीमिया बाकसिंजस्की के साथ मिलकर स्विट्जरलैंड के लिए महिला युगल का रजत पदक जीतने के बाद हिंगिस यहां आई थी।

इसे भी पढ़िए :  सानिया-बारबोरा की जोड़ी ने जीता पैन पैसिफिक टेनिस टूर्नामेंट

हिंगिस और सानिया की जोड़ी टूट चुकी है लेकिन ये दोनों सिंगापुर में अक्तूबर में सत्रांत होने वाली डब्ल्यूटीए टूर चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी।