भारत-इंग्लैंड के बीच मुंबई में चौथा टेस्ट आज, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला

0

मुंबई में आज भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। कुछ देर पहले ही इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। आपको बता दें कि फिलहाल इस सिरीज में भारत 2-0 से बढ़त बनाए हुए है। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए तीन टेस्स मैचों में पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। इसके बाद दूसरे और तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। ये चौथा टेस्ट इस सीरिज़ में निर्णायक साबित हो सकता है। अगर इस टेस्ट में भी टीम इंडिया जीत दर्ज करती है तो सीरिज़ पर उसका कब्जा हो जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  2011 वर्ल्ड कप के बाद युवराज का पहला शतक, वनडे में बनाया अपना उच्चतम स्कोर