हैदराबाद बम विस्फोट मामला: यासीन भटकल समेत पांच आतंकी दोषी करार

0
हैदराबाद

एनआइए की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को हैदराबाद में 2013 में दिलसुखनगर में हुए दोहरे बम ब्लास्ट मामले में इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के सदस्य यासीन भटकल सहित पांच लोगों को दोषी करार दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच वाले मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने फैसला सुनाया।

इसे भी पढ़िए :  देश में समुद्री आतंकवाद बड़ा खतरा बना हुआ है: राजनाथ सिंह

आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के भीड़-भाड़ वाले इलाके दिलसुखनगर में 21 फरवरी, 2013 को हुए दो भीषण आतंकी बम विस्फोटों में कम से कम 19 लोग मारे गए थे तथा 130 से अधिक घायल हुए थे। इस मामले का मुख्य आरोपी इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक रियाज भटकल फरार है. इसलिए उसके मामले को शेष मामलों से अलग कर दिया गया है। पूरे मामले में एनआइए ने 158 गवाह, 201 साक्ष्य और 500 से ज्यादा दस्तावेज अदालत के समक्ष पेश किये।

इसे भी पढ़िए :  कुलगाम में सेना के टुकडी पर हमला, आतंकियों से एनकाउंटर जारी