गड़बड़ी करने वालों पर आरबीआई की नजर, बैंकों की फुटेज खंगाल रही सरकार

0
डिप्टी गवर्नर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी लागू होने के बाद से ही कालेधन को सफेद करने का खेल चल रहा है। रिजर्व बैंक इंडिया का बैंकों पर नजर है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर आर. गांधी ने कहा कि बैंक नई करेंसी का रिकॉर्ड रखें। इसके साथ ही उन्होंने बैंकों को सचेत रहने को भी कहा। गांधी ने कहा कि बैंक हेराफेरी करने वालों पर नजर रखें। गांधी ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे नोटों को अपने पर जमा करने के बजाए उसका खुले रूप से उपयोग करें।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के मुश्किल दौर के बाद थोड़ी राहत, RBI घटा सकता है ब्याज दरें

गांधी ने कहा कि विभिन्न बैंक ब्रांचों में कुछ ट्रांजेक्शन की खबर मीडिया में आई थी, जिसमें बैंककर्मियों पर आरोप थे। गड़बड़ियां पैदा करने वालों पर हमारी नजर बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी के शुरू से साथ ही बैंककर्मियों ने अच्छा काम किया है। केंद्रीय डेटा जांच के लिए हमने सभी बैंक प्रबंधनों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर बोले नीतीश- कालेधन की लड़ाई को पूरा समर्थन, बेनामी संपत्ति पर भी कार्रवाई करे सरकार

उन्होंने जानकारी दी कि गड़बड़ियों के कई मामलों में बैंकों ने अपने स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को 8 नवंबर से 30 दिसंबर तक के बैंक के काम की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को संरक्षित करने की सलाह दी है। बैंक कर्मचारियों द्वारा गड़बड़ी की खबरें लगातार आ रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  फिर आतंकियों के निशाने पर पठानकोट एयरबेस, हो सकता है हवाई हमला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse