भारतीय फिल्मों पर लगा बैन हटाएगा पाकिस्तान, हो सकती है ‘दंगल’ की स्क्रीनिंग

0
दंगल
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान में सिनेमा मालिक भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर खुद लगाई रोक को सोमवार को समाप्त कर सकते हैं जो उड़ी आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बढ़ते तनाव के बीच लगाई गई थी। फिल्म एक्जिबिटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरैश लाशारी ने संवाददाताओं से कहा कि संबधित पक्षों के साथ पूरी बातचीत के बाद फैसला किया गया कि 19 दिसंबर से भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन फिर शुरू किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  मधेशी, ओली सरकार के खिलाफ करेंगे वोट

भाषा की खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर अस्थाई रोक लगाने के फैसले से सिनेमा मालिक और इस उद्योग के दूसरे पक्ष प्रभावित हुए हैं।’

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के निशाने पर पाक और जाकिर कहा, 'हिंसा की बात करने वाले समाज के लिए खतरा'

नए सिनेप्लेक्स और मल्टीप्लेक्स बनाने में बहुत निवेश किया गया है और इस समय कारोबार नई भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर टिका है। लाशारी के मुताबिक सिनेमा मालिकों और प्रदर्शकों ने भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग को अपने स्तर से टाला था और यह प्रतिबंध नहीं था।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में आग, चार हजार लोग का पलायन को हुए मजबूर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse