पाकिस्तान की सेना को शक, नवाज़ शरीफ करते हैं अंदर की खबरें लीक

0
नवाज़ शरीफ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत की तरफ से किए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सरकार और सेना के बीच पैदा हुए तनाव को भले ही पाक सबके सामने जाहिर ना करे। लेकिन नवाज़ शरीफ और सेना के बीच की ये अनबन छुपाये नहीं  छिप रही है। पाकिस्तान आंरी के चीफ राहील शरीफ ने शुक्रवार को अपने कमांडरों के साथ बैठक कर सरकार और सेना के बीच चल रही रार को लीक करने का ठीकरा नवाज़ शरीफ के सर फोड़ दिया है।

इसे भी पढ़िए :  अगर भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ परमाणु युद्ध, तो क्या होगा अंजाम यहां पढ़ें।

सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने रावलपिंडी जनरल हेडक्वार्टर्स में हुई कोर कमांडर कॉन्फ्रेंस की इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आतंकवाद से निपटने को लेकर देश के सैन्य और असैन्य नेतृत्व के बीच अनबन की खबर लीक होने पर ‘गंभीर चिंता’ जताई। बता दें कि यह खबर देने वाले पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के रिपोर्टर के देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई थी।

इसे भी पढ़िए :  ‘ओबामा के बनाए रास्ते से भारत-अमेरिका दोनों को होगा फायदा’

सेना ने एक बयान में कहा, ‘प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के घर पर हुई एक अहम सुरक्षा बैठक की फर्जी और मनगढ़ंत खबर देने पर अपनी गंभीर चिंता जताई और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन माना।’

आपको बता दें कि सेना के इस बयान में ‘लीक’ और ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के उल्लंघन’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इस बयान का मतलब यह निकाला जा रहा है कि पाकिस्तान सेना, नवाज की अध्यक्षता में हुई इस गुप्त बैठक की खबर को डॉन को लीक करने के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार मानती है।

इसे भी पढ़िए :  पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने 9 खूंखार आतंकियों की फांसी की सज़ा पर लगाई मुहर

खबर का बाकी अंश अगली स्लाइड पर पढ़ें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse