दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की पैरवी की

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की पैरवी करते हुए शनिवार(22 अक्टूबर) को कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों ओर के कलाकारों को सीमापार की फिल्मों में काम करना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  सावधान! 'वेलेंटाइन डे' पर बजरंग दल की चेतावनी, 'जो भी जोड़ा दिखेगा एक साथ... करा देंगे उनकी शादी'

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खां की 199वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह एक समुदाय विशेष को निशाना बनाने के लिए समान नागरिक संहिता के प्रावधान का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  पाक गोलीबारी में घायल BSF जवान गुरनाम सिंह शहीद

उन्होंने कहा कि सहमति बनने तक समान नागरिक संहिता नहीं लागू की जानी चाहिए। तीन तलाक के मुद्दे पर सिंह ने कहा कि सरकार को मुसलमानों के पर्सनल लॉ में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन समुदाय के लोगों को बातचीत के जरिए महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  मिशन 2019 की तैयारी में जुटे अमित शाह, 350 से ज्यादा सीटों का रखा लक्ष्य