जब भी भारत से खेलने की योजना बनाते हैं कुछ हो जाता है: PCB

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी नजम सेठी ने कहा कि जब भी भारत से खेलने की उम्मीद बंधती है कोई घटना घट जाती है। उन्होंने साथ ही बीसीसीआई के उनके साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने पर राजी होने तक आईसीसी से विशेष कोष के गठन की अपील की।

इसे भी पढ़िए :  तैराकी में माइकल फेलप्स की बादशाहत बरकरार, रियो ओलंपिक में जीता 20वां गोल्ड मेडल

पूर्व बोर्ड अध्यक्ष और अब कार्यकारी समिति के प्रमुख सेठी ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान और भारत के बीच मौजूदा रिश्ते ऐसे नहीं हैं कि उनके बीच क्रिकेट खेला जाए।

इसे भी पढ़िए :  चैंपियंस ट्रॉफी : न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 46 ओवर में 292 रन का लक्ष्य

सेठी ने लाहौर में संवाददाताओं से कहा कि ‘‘हमें उम्मीद है कि स्थिति में सुधार होने पर क्रिकेट खेला जा सकता है, लेकिन त्रासदी यह है कि जब भी रिश्ते सुधरने लगते हैं और हमारी उनके खिलाफ खेलने की आशा बंधती है तब कुछ हो जाता है।’’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान क्रिकेट पर अफरीदी के कड़वे बोल, 'पाक में टैलेंट की कमी'