तकनीक के जरिए वोडाफोन, आइडिया और एयरसेल छुपा रही है कॉल ड्राप

0

दिल्ली। देश की प्रमुख मोबाइल कंपनीयां वोडाफोन, आइडिया और एयरसेल मुंबई में गलत तरीके से कॉल ड्राप छिपाने की प्रौद्योगिकी या आरएलटी का उपयोग कर रही हैं। ये आरोप लगाया है दूरसंचार नियामक यानि ट्राई ने। ट्राई की परीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक ज़्यादातर मोबाइल कंपनियां नेटवर्क में सुधार पर ध्यान दे रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  डिजिटल हुआ सुप्रीम कोर्ट, PM मोदी ने कहा-'तकनीक ने बदली सूरत, मेरा देश बदल रहा है'

हिंदुस्तान के मुताबिक ट्राई कि रिपोर्ट में कहा गया है कि वोडाफोन, आइडिया और एयरसेल का आरएलटी का उपयोग यानि कॉल खत्म करने का समय सही नहीं है और उसका तत्काल समाधान किये जाने की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार कंपनियां कॉल ड्राप को छिपाने के लिये आरएलटी का उपयोग कर रही हैं। इस तकनीक की मदद से अगर कोई ग्राहक खराब नेटवर्क कवरेज क्षेत्र में जाता है तो कॉल कटता नहीं है और बना रहता है और इसके लिये भी उससे बिल वसूला जाता है।

इसे भी पढ़िए :  सरदार पटेल जीवित होते, ये बांध 60 के दशक में ही बन जाता : नरेंद्र मोदी

(अधिक जानकारी के लिए पढ़े http://www.livehindustan.com/news/business/article1-aircel-vodafone-and-idea-using-call-drop-mask-tech-incorrectly-says-trai-540622.html)