फोटो पर हुए विवाद पर प्रियंका चोपड़ा ने दी सफाई

0

मैक्सिम इंडिया ने हाल ही के अपने इश्यू में प्रियंका चोपड़ा को फ्रंट कवर पर लिया है। लेकिन इस फोटो के बाद प्रियंका एक अजब-गजब कॉट्रोवर्सी में फंस गई हैं.. दरअसल फोटो वायरल होने के बाद प्रिंयका लोगों के निशाने पर आ गई हैं। मुद्दा ये है कि यूजर्स ने प्रियंका के एक बॉडी पार्ट को फोटोशॉप करने को लेकर पुरुषों की इस चर्चित मैगजीन की आलोचना की है। इसके बाद प्रियंका ने चर्चा करने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए अपनी एक नई फोटो पोस्ट की। जिसमें प्रियंका एक ब्लेजर पहने हुए गंभीर दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि ये तस्वीर मेरी बॉडी पार्ट्स पर चर्चा करने वालों का मुंह बंद करने के लिए है।

इसे भी पढ़िए :  दबंग-3 में सोनाक्षी को रिप्लेस करेगी ये एक्ट्रेस

दरअसल जिस फोटो पर विवाद हुआ था वो मैगजीन के कवर पेज पर प्रियंका का Armpit (बगल) बहुत ही स्मूथ और हेयर फ्री दिख रहा है। कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा वन-पीस स्विमसूट पहने हुए हैं। आपको बता दें कि इस ग्लैमरस फोटो को फैशन स्नैपर निक सग्लिमबेनी ने खींचा है। लेकिन ट्विटर यूजर्स का दावा है कि इस फोटो को फोटोशॉप के जरिए सुधारा गया है। जबकि प्रियंका का अन्य तस्वीरों में उनका आर्मपिट इतना स्मूथ नहीं है। यूजर्स ने एक्ट्रेस की पुरानी फोटो पोस्ट कर सच सामने लाने की कोशिश की है। सबसे पहले इस मुद्दे को BuzzFeed की इंडियन राइटर श्रृष्टि दीक्षित ने उठाया। उन्होंने लिखा कि इस तस्वीर को देखकर आजकल की लड़कियां अपने Armpit (बगल) को लेकर शर्मिंदा महसूस करेंगी।

इसे भी पढ़िए :  बोल्ड फोटोशूट के लिए विवादों में आई कल्कि कोचलिन, कहा- शेयर करना जरूरी लगा