भज्जी की कांग्रेस में एंट्री! जालंधर से लड़ सकते हैं चुनाव

0
हरभजन सिंह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपनी घुमती गेंदों से पस्त करने वाले टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह कांग्रेस के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इंडिया टुडे के अनुसार हरभन सिंह पिछले कई महीनों से पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह के संपर्क में हैं। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो जालंधर से चुनाव लड़ सकते हैं।
खबरों के मुताबिक, पिछले कुछ महीने से हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पंजाब में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरिंदर सिंह के साथ संपर्क में थे। हरभजन सिंह कांग्रेस से काफी प्रभावित हैं।

इसे भी पढ़िए :  गाजीपुर में गरजे मोदी, कहा- बेईमानों पर होगा करारा वार

 
इससे पहले खबर सामने आई थी कि पूर्व बीजेपी नेता और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस के साथ चलने को तैयार हैं। वो अमृतसर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। उनसे पहले उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। खबर मिली थी कि उन्हें कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया था। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था।

इसे भी पढ़िए :  संसदीय समिति के सदस्यों की मांग फिर से शुरू हो बोफोर्स घोटाले की जांच

 
बता दें, हरभजन सिंह ने अपनी शादी का न्यौता प्रधानमंत्री मोदी को दिया था। ऐसे में कुछ लोग अचरज में है कि आखिर पीएम मोदी के फैन हरभजन सिंह कांग्रेस का दामन कैसे थाम सकते हैं?

इसे भी पढ़िए :  परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्‍तान से भी पीछे है भारत: रिपोर्ट

क्लिक कर देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse