क्रिसमस पर भारत को पाक का तोहफा, 220 मछुआरों को किया रिहा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी विवाद की वजह से दोनों देशों के बीच वार्ता पूरी तरह बंद है। इसके बावजूद पाकिस्तान की जेलों में बंद 220 भारतीय मछुआरे रविवार(25 दिसंबर) को स्वदेश लौट आए।

पाकिस्तान ने क्रिसमस पर भारत को तोहफा देते हुए 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। जेल अधीक्षक हसन सेहतो ने बताया कि मछुआरे लाहौर जाने वाली ट्रेन में सवार हुए, जहां से उन्हें वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर चीन को ऐतराज, कहा- संबंधों को होगा नुकसान

सेहतो ने कहा कि गृह मंत्रालय(पाक) ने 220 मछुआरों को रिहा कर दिया है, जबकि 219 अब भी हमारी हिरासत में हैं। उन्होंने बताया कि मालिर जेल से रिहा किए गए 220 भारतीय मछुआरों को अवैध रुप से पाकिस्तानी जल सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर: नगरोटा में 2 ऑफिसर समेत 7 जवान शहीद, 3 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

साथ ही पाकिस्तान ने भी भारत सरकार से आग्रह किया है कि वह इसके बदले अपने यहां(भारत) की जेलों में बंद पाकिस्तानी मछुआरों को भी रिहा कर दे।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर मुद्दे पर चीन ने भी छोड़ा पाकिस्तान का साथ!