आर्मी चीफ के चयन में किसी प्रक्रिया की अवहेलना नहीं हुई है: मनोहर पार्रिकर

0
आर्मी चीफ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: सेना प्रमुख के चयन पर लगातार उठते सवाल के बीच आज रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पहली बार अपनी चुप्पी को तोड़ा है। पार्रिकर ने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि ‘मुझे नहीं मालूम कि वरिष्ठता को लेकर कोई सिद्धांत लिखा हुआ है। आर्मी चीफ के लिए सभी उम्मीदवार बहुत अच्छे थे। इसीलिए चयन में देरी हुई’।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस में बदलाव: रिटायरमेंट के नज़दीक सोनिया, अक्टूबर तक राहुल की हो सकती है ताजपोशी

आगे मनोहर पार्रिकर ने कहा कि प्रकिया कहीं नहीं कहती कि वरिष्ठता पैमाना होगी। यदि ऐसा होगा तो यह सिर्फ एक कंप्यूटर जनित प्रक्रिया हो जाएगी। फिर किसी का आकलन करने, आईबी की रिपोर्ट्स मंगवाने और तमाम आधार देखने की क्या ज़रुरत रह जाएगी। फिर तो केवल आपकी जन्मतिथि ही आपके सेना प्रमुख बनने का आधार बनेगी। आप चयन के लिए पूरा प्रोसिजर पढ़िए। इसमें किसी प्रक्रिया की अवहेलना नहीं हुई है’।

इसे भी पढ़िए :  ‘भारत को पनडुब्बी निर्माण योजना पर फिर से विचार करना चाहिए’
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse