अब सरकार सबको देगी फिक्स पगार! आगामी बजट में इस स्कीम से 20 करोड़ लोगों को होगा लाभ!

0
सरकार

एनबीटी पर प्रकाशित एक एक्सक्लूसिव खबर है कि मोदी सरकार नोटबंदी के बाद देशभर के लोगों को एक बड़ा तोहफा दे सकती है। इसके तहत देश के हर नागरिक को हर महीने आमदनी के तौर पर एक तयशुदा रकम मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक सर्वे और आम बजट में इसका ऐलान हो सकता है। ये भी कहा जा रहा है कि अगर सबके लिए नहीं तो सरकार कम से कम उन जरूरतमंदों के लिए ये स्कीम लागू जरूर करेगी जिनके पास कमाई का जरिया नहीं है।इससे देश के करीब 20 करोड़ जरूरतमंदों को फायदा मिल सकता है।

इसे भी पढ़िए :  ‘संविधान के दायरे में नहीं हो सकती है बात’ - कश्मीरी अलगाववादी

ये प्रपोजल लंदन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गाय स्टैंडिंग ने तैयार किया है। जिनेवा से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार से जुड़े एक जिम्मेदार शख्स ने कन्फर्म किया है कि बजट में इसका ऐलान मुमकिन है। प्रोफेसर गाय ने संकेत दिया है कि सरकार इसे फेज़ वाइस लागू कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मध्यप्रदेश की एक पंचायत में पायलट प्रोजक्ट के तौर पर ऐसी स्कीम पर काम किया था, जहां बेहद पॉजिटिव नतीजे आए थे।

इसे भी पढ़िए :  मंत्रिमंडल ने जीएसटी परिषद गठन की प्रक्रिया को दी मंजूरी

उन्होंने कहा कि मैने अपने प्रपोजल में अमीर-गरीब सबके लिए निश्चित आमदनी की बात कही है। प्रोफेसर गाय पूरी दुनिया में यूनिवर्सल बेसिक इनकम की पुरजोर वकालत करते रहे हैं। वैसे सरकारी सूत्रों ने बजट में इस स्कीम के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  जर्मनी में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का मिला विशाल बम, 50 हजार लोगों को शहर से हटाया गया

नीचे वीडियो में देखिए – देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में