अंडमान के पास म्यांमार की संदिग्ध नाव पकड़ी गयी

0

दिल्ली
तटरक्षक बल ने अंडमान सागर के भारतीय क्षेत्र में दो घंटे तक पीछा करने के बाद एक संदिग्ध नाव को पकड़ा है। जिसमें म्यांमार के चालक दल के 11 सदस्य सवार थे।

तटरक्षक बल के गश्ती जहाजों भिकाजी कामा और राजकमल सोम ने 17 जुलाई की रात को अंडमान सागर के नारकोंडम द्वीप से पूर्व में करीब नौ समुद्री मील दूर यह नाव देखी। उनके चुनौती देने पर चालक दल के सदस्यों ने भागना शुरू कर दिया और कुछ चीजें समुद्र में फेंक दीं।

इसे भी पढ़िए :  चीन-भारत सीमा पर शहीद पायलट के पिता ने पीएम को लिखी चिट्ठी, की ये मांग

करीब दो घंटे तक पीछा करने के बाद चालक दल के सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर दिया जिसके बाद नाव पकड़ ली गयीं।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 'सबूत मांगकर रेप पीड़िता को परेशान न करें अदालतें'

चालक दल के किसी भी सदस्य के पास पासपोर्ट या मछली पकड़ने का कोई गियर नहीं था।

साथ ही नाव का नेतृत्व करने वाले भारतीय जल क्षेत्र में होने और अधिकारियों के देखने पर भागने का कारण नहीं बता पाए।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में महामारी बन चुके चिकनगुनिया पर खास कवरेज, देखिए COBRAPOST IN-DEPTH LIVE.

तटरक्षक बल को संदेह है कि नाव का इस्तेमाल मानव तस्करी के लिए किया जा रहा था।