अंडमान के पास म्यांमार की संदिग्ध नाव पकड़ी गयी

0

दिल्ली
तटरक्षक बल ने अंडमान सागर के भारतीय क्षेत्र में दो घंटे तक पीछा करने के बाद एक संदिग्ध नाव को पकड़ा है। जिसमें म्यांमार के चालक दल के 11 सदस्य सवार थे।

तटरक्षक बल के गश्ती जहाजों भिकाजी कामा और राजकमल सोम ने 17 जुलाई की रात को अंडमान सागर के नारकोंडम द्वीप से पूर्व में करीब नौ समुद्री मील दूर यह नाव देखी। उनके चुनौती देने पर चालक दल के सदस्यों ने भागना शुरू कर दिया और कुछ चीजें समुद्र में फेंक दीं।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिक्स सम्मेलन- फिर से आतंकवाद का मुद्दा उठा सकता हैं भारत

करीब दो घंटे तक पीछा करने के बाद चालक दल के सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर दिया जिसके बाद नाव पकड़ ली गयीं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के आवास योजना को बढ़ा चढ़ा कर बताने के लिए सरकार ने आंकड़ों में कर दिया यह खेल

चालक दल के किसी भी सदस्य के पास पासपोर्ट या मछली पकड़ने का कोई गियर नहीं था।

साथ ही नाव का नेतृत्व करने वाले भारतीय जल क्षेत्र में होने और अधिकारियों के देखने पर भागने का कारण नहीं बता पाए।

इसे भी पढ़िए :  3 साल की मोदी सरकार: 30 वीडियो के जरिए कांग्रेस ने दिखाए मोदी सरकार के 30 'तिकड़म'..देखें VIDEO

तटरक्षक बल को संदेह है कि नाव का इस्तेमाल मानव तस्करी के लिए किया जा रहा था।