सहारा डायरी: कांग्रेस ने फिर बोला मोदी पर हमला, कहा: सहारा को बचाने की कोशिश कर रही है सरकार

0
सहारा डायरी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: कांग्रेस ने एक बार फिर से सहारा डायरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने मोदी पर आरोप लगाया है कि सरकार सहारा को बचाने की कोशिश में लगी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  दिव्यांग जवानों का पेंशन घटाकर भाजपा ने अपना दोहरा चरित्र उजागर किया है: कांग्रेस

दरअसल कांग्रेस ने सहारा डायरी मामले में पीएम मोदी का नाम घसीटते हुए कहा कि इनकम टैक्स विभाग पर मामले को जल्द से जल्द निपटाने के लिए दबाव बनाया गया। इसी पर कांग्रेस ने कहा है कि इससे साफ है कि पीएम कुछ छुपाना चाह रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूनिफॉर्म सिविल कोड और तीन तलाक का मुद्दा देश को बांटने के लिए गरमाया गया: कांग्रेस

कांग्रेस का आरोप है कि सहारा पेपर को सिर्फ 16 दिन के अंदर 3 तारीखों में निपटा दिया गया। कांग्रेस ने हैरानी जताते हुए कहा कि ताज्जुब है कि इनकम टैक्स सेटलमेंट विभाग ने इस मामले के निपटारे के लिए महज 12 दिनों का वक्त दिया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद अब बेनामी संपत्तियों पर है मोदी सरकार की नजर, जल्द होगी कार्रवाई
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse