टीवी शो में असदुद्दीन ओवैसी पर भड़के JDU नेता, कहा- आप कम्‍युनल हैं… दंगा कराते हैं…

0
ओवैसी
फोटो: साभार

जदयू नेता केसी त्‍यागी ने (AIMIM) के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को टीवी शो में कम्‍युनल करार दिया।
दरअसल केसी त्‍यागी और असदुद्दीन ओवैसी न्यूज चैनल आज तक के कार्यक्रम ‘हल्ला बोल’ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इस बहस का मुद्दा हज सब्सिडी का था। जिसपर ओवैसी ने कहा कि सरकार को फिर किसी मजहब के त्‍यौहार पर पैसे खर्च नहीं करने चाहिए। इस पर संघ (आरएसएस) विचारक के तौर पर बहस में हिस्‍सा ले रहे राकेश सिन्‍हा ने कहा कि फिर आप मुस्लिमों के लिए अलग से सरकारी खर्च पर शिक्षा की मांग क्‍यों करते हैं। इस पर ओवैसी ने कहा कि संविधान के तहत अल्‍पसंख्‍यकों में मुस्लिम भी आते हैं और शिक्षा बुनियादी हक है।

इसे भी पढ़िए :  विशाल ददलानी हो सकते हैं गिरफ्तार, SC का गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार

उन्‍होंने नीतीश कुमार को चुनौती दी कि वह समान नागरिक संहिता और धारा 370 की परिभाषा बताएं। इस पर बहस में शामिल जदयू नेता केसी त्‍यागी ने ओवैसी को कम्‍युनल कहते हुए कहा कि आपसे किसी को सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। आप खुद दंगा फसाद कराते रहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को दिया धोखा : शरद यादव

AIMPLB के कमाल फारुकी ने कहा कि राजनीति से इतर, हज की बात करें तो वह वैसे ही आदमी को करना चाहिए जो हर तरह से समृद्ध हो और जिसे इसके लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़े। गरीब आदमी के लिए हज फर्ज नहीं है, अगर वह बचत से या पैसों का इंतजाम कर खुद करता है तो यह उसकी मर्जी।

इसे भी पढ़िए :  इंटरव्यू में पत्रकार ने ऐसा क्या पूछ लिया कि जयललिता ने उन्हें बना लिया था बंधक? जरूर पढ़ें