एक और जवान ने वीडियो में बयां किया दर्द, कहा-जूते पॉलिश और घरेलू काम कराते हैं अधिकारी, देखें वीडियो

0
जवान

सेना में बड़े अफसरों की मनमानी और खराब सुविधाओं को लेकर पिछले कुछ दिनों में बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों की शिकायत के बाद अब सेना का एक जवान भी सामने आया है।  वीडियो में लांस नायक यज्ञ प्रताप ने अपने बड़े अफसरों पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यज्ञ प्रताप ने कहा है कि उससे जबरन घरेलू काम कराया जा रहा है।

टीवी चैनलों की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान यज्ञ प्रताप ने पीएम से शिकायत सुलझाने की अपील करते हुए कहा है कि अगर जांच में मुझे गलत पाया जाए तो फांसी पर लटका दिया जाए। यज्ञ प्रताप के मुताबिक सेना में कई जगहों पर एक सैनिक से कपड़े धुलवाना, बूट पॉलिश करवाना, कुत्ते घुमवाना जैसे काम करवाना गलत है।

इसे भी पढ़िए :  IPS अधिकारी सुधीर प्रताप को NSG, और ओ.पी सिंह को CISF की सौंप गई कमान

देहरादून में तैनात सेना के जवान यज्ञ प्रताप सिंह के मुताबिक उसने पिछले साल 15 जून को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अधिकारियों द्वारा जवानों के शोषण को लेकर एक चिट्ठी लिखी थी। बाद में जब यह बात सेना के अधिकारियों को पता चली तो उसको काफी डांटा-फटकारा गया। अब उसे लग रहा है कि इसी मामले पर उसका कोर्ट मार्शल भी हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव: 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं, 5 लाख रुपये तक की आय पर अब देना होगा 5% टैक्स

इस बीच सेना की ओर से इस वीडियो पर जवाब आ गया है। सेना का कहना है कि इतने बड़े संगठन में व्यक्तिगत स्तर पर शिकायतों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। सेना में शिकायतों को सुलझाने का असरदार सिस्टम है और ज्यादातर को संतोषजनक ढंग से सुलझा लिया जाता है। यज्ञ प्रताप की शिकायत को भी ध्यान में लिया गया है और मौजूदा सिस्टम के तहत उसे सुलझाया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  मायावती ने साधा पीएम पर निशाना- दूध के धुले नहीं प्रधानमंत्री मोदी

नीचे वीडियों में देखिए –  लांस नायक यज्ञ प्रताप ने अपने बड़े अफसरों पर खुद को प्रताड़ित करने के लगाए आरोप