वैलेंटाइन डे पर पीएम मोदी ने मैरिड अफसरों को दिया ये खास तोहफा

0
मोदी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

वैलेंटाइन डे के दिन पीएम मोदी ने शादीशुदा अफसरों को तोहफे के रूप में सेवा नियमों में कुछ खास बदलाव किए हैं। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्त समिति(एसीसी) ने सेवा नियमों में परिवर्तन किए हैं, जिसके अनुसार शादीशुदा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को एक ही कैडर राज्य मिल सकेगा।

 

 

अभी ऐसे मामलों के लिए मौजूदा दिशानिर्देशों में कोई प्रावधान नहीं है, जिसमें अखिल भारतीय सेवाओं – भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) – के अधिकारियों में से कोई भी यानी पत्नी या पति अपने जीवनसाथी का कैडर चुन सके।

इसे भी पढ़िए :  तीन ओर से डोकलाम में घिरी चीनी सेना

 
इन नियमों में संशोधन की जरूरत 2011 बैच के आईएएस अधिकारी पी पार्थिवन के मामले से पैदा हुई। पार्थिवन ने अपनी बैचमेट और तमिलनाडु कैडर की आईपीएस अधिकारी निशा से शादी की। निशा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं जबकि पार्थिवन तमिलनाडु के रहने वाले हैं। इस दंपति ने अपनी शादी का हवाला देते हुए एक ही कैडर की मांग की थी, क्योंकि सिविल सेवा नियम इसकी इजाजत देते हैं।

इसे भी पढ़िए :  डिग्री है पर नौकरी नहीं, 'मोदी जी मुझे मौत की इजाजत दो'

 

 

भाषा की खबर के अनुसार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सचिव की अध्यक्षता वाली समिति के सामने इस मामले को रखा गया था। यह समिति अंतर-कैडर तबादले और प्रतिनियुक्ति के मामलों पर फैसला करती है। समिति ने फिर दिशानिर्देशों में बदलाव की सिफारिश की थी, जिसे अब एसीसी ने मंजूरी दे दी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: आज से 22,500 ATM से निकलने लगेंगे नए नोट

 

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse