‘तैमूर’ पर विवाद के बाद पहली बार सैफ ने तोड़ी चुप्पी

0
तैमूर

बेटे का नाम तैमूर रखने पर विवादों में घिरे सैफ अली खान ने अब तक चुप्पी साथ रखी थी। लेकिन अब आखिरकार वह इस मुद्दे पर मीडिया से बातचीत करते हुए खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि तुर्की के शासक रहे ‘तैमूर’ से वे वाकिफ रहे हैं। सैफ ने कहा- ‘तुर्किश शासक का नाम तिमूर (Timur) था और मेरे बेटे का तैमूर है। हालांकि, दोनों एक ही शब्द से आया है, लेकिन एक नाम नहीं है।’

इसे भी पढ़िए :  फिर छाईं प्रियंका चोपड़ा, दूसरी बार जीता 'क्‍वांटिको' के लिए पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड

सैफ ने कहा, तैमूर एक पुराना फारसी नाम है जिसका मतलब लोहा होता है। करीना और मुझे इस शब्द का मतलब और इसकी आवाज काफी पसंद आई इसलिए नाम तैमूर रखा गया। बता दूं कि मैंने करीना का कई नाम बताए थे। लेकिन करीना को यह पसंद आया क्योंकि इसका मतलब फौलाद है।

इसे भी पढ़िए :  आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव 'स्वाइन फ्लू' से हुए ग्रसित

तैमूर का नाम सोशल मीडिया पर ट्रॉल होने पर उन्होंने कहा, मुझे इस नाम के साथ एक डिस्क्लेमर लगा देना चाहिए था कि इसका किसी इंसान, जीवित या मृत से मेल खाना मात्र एक संयोग माना जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  देखिए एक्शन और हॉटनेस से भरपूर दीपिका की हॉलीवुड फिल्म XXX का ट्रेलर

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ ने कहा कि उनके एक कजन का नाम भी तैमूर था और तैमूर के साथ पले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि ये ठीक उसी तरह है जैसे उन्होंने अपनी बेटी का नाम सारा रखा था और वह नाम भी परिवार से ही आया था।