दाऊद से जुड़े कानपुर रेल हादसे के तार

0
दाऊद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : कानपुर रेल हादसे के तार दाऊद से जुड़े हो सकते हैं। नवंबर 2016 में कानपुर में हुए रेल हुए हादसे में 150 लोग मारे गए थे। इसके कुछ दिन बाद कानपुर के ही नजदीक एक और हादसा हुआ, जिसमें भी काफी लोग मारे गए। इस मामले में साउथ दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के मुख्यालय पर तीन शख्स जिया-उल-हक, शोएब और जुबेर से पूछताछ की जा रही है। इनसे कानपुर ट्रेन हादसे के बारे में जानकारियां निकालने की कोशिश की जा रही है। शक है कि इस हादसे को अंजाम दिलवाने के लिए पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने साजिश रची। ये तीनों जामा मस्जिद इलाके से पकड़े गए और ट्रैवल एजेंसियों में काम करते थे।

इसे भी पढ़िए :  देश के मुसलमानों के बारे में क्या कहते हैं केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, यहां पढ़िए

पुलिस को शक है कि इनमें से दो लोग रेलवे ट्रैक को उड़ाने और बड़े पैमाने पर लोगों की जान लेने की साजिश में शामिल थे। आरोपियों के हैंडलर के तौर पर दो लोगों की पहचान हुई है। इनमें से एक का नाम शम्शुल हुदा है, जो दुबई में रहता है। दूसरे का नाम बृजकिशोर गिरी है जो नेपाल का गैंगस्टर है। हुदा नकली करंसी और वीजा का धंधा करता है और उसके अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी और पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से रिश्ते हैं। वहीं, दिल्ली में हिरासत में लिया गया हक हुदा का भतीजा है और एजेंट के तौर पर काम करता है।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने बनाया एक और कीर्तिमान, ISRO द्वारा GSAT 18 का सफल प्रक्षेपण

अगले पेज पर पढ़िए- क्या है कानपुर रेल हादसे का बिहार कनेक्शन

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse