मारा गया मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी का भतीजा

0
लखवी
फोटो साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : भारतीय सुरक्षा बलों ने कश्मीर में पाक आतंकी लखवी के भतीजे को एक एनकाउंटर में मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल 15 अगस्त के मौके पर नौहट्टा चौक स्थित सीआरपीएफ पोस्ट पर हुए आतंकी हमले की योजना लखवी के भतीजे अबू मुसाइब उर्फ ताहिर ने ही बनाई थी। इस हमले में कमांडेंट प्रमोद कुमार शहीद हो गए थे। लश्कर-ए-तोएबा के कमांडर लखवी को मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी को लेकर दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा ट्वीट कि जमकर उड़ा मजाक, पढ़िए कैसे

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बीते कुछ सालों में क्षेत्र में लश्कर की गतिविधियों को बढ़ाने में मुसाइब की अहम भूमिका थी। वह सीधे लखवी से ही कमांड लेता था। इसके अलावा पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन के सरगनाओं के भी वह सीधे संपर्क में था। एक अधिकारी ने बताया, ‘वह आतंकियों के लिए फंड की व्यवस्था करने, हथियार और गोला बारूट जुटाने तथा हिंसक आंदोलनों को हवा देने का काम करता था। सुरक्षा बलों से हथियार छीनने से लेकर कई हमलों में भी उसकी भूमिका थी। सुरक्षा बलों को लंबे समय से उसकी तलाश थी।’

इसे भी पढ़िए :  सैनिकों को समय पर नहीं मिले मेडल, दुकानों से मेडल खरीदने पर मजबूर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse