शतक लगाने के बाद रो पड़े थे युवराज, वजह जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे

0
युवराज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कटक : यहां के बारामती स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 15 रन हराकर सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया। टीम की इस जीत में तीन साल बाद वनडे सीरीज में वापसी कर रहे सीनियर बैट्समैन युवराज सिंह का रोल अहम रहा। 25 रन 3 विकेट खोने के बाद जब टीम इंडिया दबाव में थी, तब युवी ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर 256 रन की साझेदारी की।

इसे भी पढ़िए :  एंटीगा टेस्ट: भारत को 323 रन की बढ़त, वेस्टइंडीज 243 रन पर ढेर,

इस स्टाइलिश लेफ्ट हैंडर ने टीम को दबाव से उबारते हुए अपना स्वभाविक खेल खेला। उनकी इस पारी को देखकर ऐसा लग रहा था, कि युवराज अपने उसी पुराने रोल में आ गए हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। इस मैच में जब युवी ने अपने वनडे करियर की 14वीं सेंचुरी जमाई, तो वह मैदान भावुक हो गए। सेंचुरी पूरी करते ही उनकी आंखें भर आईं। सेंचुरी जड़कर भावुक हुए युवी ने नम आंखों से आसमान को देखा और भगवान को धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने बल्ला दिखाकर दर्शकों और पविलियन में बैठे अपने साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद भी दिया।
अगले पेज पर देखिए- भावुक हुए युवराज का वीडियो

इसे भी पढ़िए :  कोलकाता टेस्ट: रोहित और साहा के बदौलत मजबूत स्थिति में भारत, अब तक 339 रन की बढ़त
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse