‘मोटापा’ बना पायलटों के लिए मुसीबत, एयर इंडिया ने हटाए 57 क्रू मेंबर

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने चालक दल टीम में शामिल सामान्य से अधिक वजन के 57 सदस्यों को उड़ान ड्यूटी से हटाकर ग्राउंड स्टाफ की ड्यूटी पर लगा दिया है। चालक दल से हटाए गए कर्मचारियों में कुछ एयर होस्टेस भी शामिल हैं। एयर इंडिया के सूत्रों ने शुक्रवार(20 जनवरी) को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  एयर इंडिया की फ्लाइड में शिवसेना सांसद की बदतमीजी का वीडियो आया, बताया इसलिए मारी 25 बार चप्पल

जानकारी के अनुसार, नियमित जांच के दौरान इन सदस्यों का वजन सामान्य से अधिक पाया गया था, जिसके बाद उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर उड़ान के लिए फिट होने को कहा गया। ऐसा करने में नाकाम रहने पर पिछले महीने उन्हें उड़ान ड्यूटी से हटाकर जमीनी ड्यूटी में लगा दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के लिए वृंदावन की विधवाओं ने बनाईं 1500 राखियां, देशवासियों को पीएम ने दी बधाई

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नियमों के मुताबिक, कैबिन क्रू के सदस्यों की समय-समय पर मेडिकल जांच कर चिकित्सकों को उन्हें फिट, अस्थायी रूप से अनफिट या स्थायी रूप से अनफिट घोषित करना होता है। इससे पहले सितंबर 2015 में भी एयरलाइन ने अधिक वजन वाले 125 कर्मचारियों को उड़ान ड्यूटी से हटाया था।

इसे भी पढ़िए :  'चप्पलमार' सांसद को ब्लैकलिस्ट करने के बाद..अब एयर इंडिया करेगा कपिल शर्मा पर कार्रवाई! जानें क्यों?

एयर इंडिया में चालक दल के करीब 3,800 सदस्य हैं, जिनमें से 2,500 महिलाएं हैं। कैबिन क्रू मेंबर के कुल सदस्यों में से 2,200 स्थायी नौकरी पर हैं।