पीएम मोदी ने चीन की धरती पर चीन को सुनाई खरी-खरी, पाकिस्तान को भी दिखाया आइना

0
मोदी

चीन में चल रहे जी-20 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इनदिनों चीन में हैं। इस यात्रा के दौरान मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात की और पाकिस्तान समर्थित चरमपंथ का मुद्दा जोर शोर से उठाया।

modi

बीबीसी हिंदी की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने शी जिनपिंग से मुलाक़ात में इस मुद्दे को उठाया। मोदी ने कहा कि आप विश्व का नेतृत्व तो करना चाहते हैं। लेकिन जहां चरमपंथ का सवाल है, ख़ासकार जिस देश के साथ आपके सबसे घनिष्ठ संबंध है, वहां से जो चरमपंथ आ रहा है उस पर आप कुछ नहीं कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  वैलेंटाइन डे पर पीएम मोदी ने मैरिड अफसरों को दिया ये खास तोहफा

मोदी ने ये भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र में जब हम ये मुद्दा उठाते हैं तो आप उसमें भी बाधा डालते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने चीन और पाकिस्तान के बीच बन रहे आर्थिक कॉरिडोर के कश्मीर क्षेत्र से गुज़रने का मुद्दा भी उठाया।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी के तेवरों से डरा पाकिस्तान, कहा- भारत के साथ अब और युद्ध जैसे हालात नहीं चाहते

चीनी नेता ने कहा कि भारत उनके लिए बहुत अहम और इस क्षेत्र का सबसे बड़ा देश है और उसकी बात को हम गंभीरता से लेते हैं।

इसे भी पढ़िए :  खादी कैलेंडर में PM मोदी की तस्वीर की लालू ने जमकर की आलोचना, कहा- इसके पीछे RSS का हाथ

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ बैठक में परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों के संगठन एनएसजी में भारत की सदस्यता का मुद्दा भी सांकेतिक रूप से उठाया गया। बहरहाल इस सम्मेलन में भारत का मुख्य मुद्दा ‘पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद’ है और भारत इसी मुद्दे पर केंद्रित रहेगा।