पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई अहमद का निधन, संसद भवन में पड़ा था दिल का दौरा

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। पूर्व विदेश राज्य मंत्री और मुस्लिम लीग से सांसद ई अहमद का देर रात निधन हो गया। मंगलवार(31 जनवरी) देर रात उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आखिरी सांसें ली। वे 78 साल के थे। इससे पहले मंगलवार को संसद में राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था। जिसके बाद उन्हें फौरन एंबुलेंस से राम मनोर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इसे भी पढ़िए :  ममता नें उठाया पीएम पर सवाल, कहा- पहले अपने बैंक अकाउंट की डिटेल क्‍यों नहीं देते

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के अध्यक्ष अहमद ने बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी। दरअसल, मंगलवार को संसद का बजट सत्र शुरू होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ई अहमद दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गए थे। अहमद मंगलवार को संसद में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में भाग लेने गए थे। इसी दौरान वे अस्वस्थ हो गए।

इसे भी पढ़िए :  जासूसी के आरोप में पकड़े गए पाक उच्चायोग के अफसर को भारत छोड़ने का आदेश

ई अहमद के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें अहमद से न तो मिलने दिया गया और न ही उनके पास जाने दिया गया। उनका कहना है कि अहमद की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई। देर रात तकरीबन 12:30 के आसपास कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचें थे, लेकिन उन्हें भी अहमद से मिलने नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह बोले, UP में सपा और बसपा का खेल बहुत हो चुका, एक मौका अब BJP को दीजिए

आगे पढ़ें, कौन थे ई अहमद

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse