IRCTC से टिकट बुकिंग कराने पर नहीं लगेगा सर्विस चार्ज, पढ़ें-कितना सस्ता होगा टिकट

0
रेल बजट

पहली बार ऐसा हुआ की वित्त मंत्री ने ही रेल बजट भी पेश किया। रेल बजट में कोई बड़ी लोकलुभावन योजना का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन आम आदमी के लिए एक अच्छी खबर है। अब ऑनलाइन टिकट बुक करने पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी को पाकिस्तान की चुनौती, बातचीत की भीख नहीं मांग रहे, करनी ही पड़ेगी वार्ता

अभी तक अगर कोई भी व्यक्ति IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करता था तो उसे एयर कंडिशनर वाली टिकट के लिए 40 रुपये देने होते थे, वहीं स्लीपर क्लास की टिकट के लिए 20 रुपये का सर्विस चार्ज लगता था। मतलब सरकार के इस ऐलान के बाद आम आदमी को ये चार्ज नहीं देना होगा।

इसे भी पढ़िए :  अवैध धार्मिक ढांचों को ध्वस्त करे महाराष्ट्र सरकार: बंबई हाईकोर्ट

इस फैसले से साफ है कि सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार इस प्रकार का ऐलान किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार IRCTC अपने रेवेन्यू का तीसरा हिस्सा सर्विस चार्ज से इक्कठा करता है।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक पर फंसने लगे मोदी, पढ़िए कैसे