नशे में टल्ली थी एयर इंडिया की महिला पायलट, पढ़िए फिर क्या किया ?

0
उङान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : एयर इंडिया ने अपनी एक महिला पायलट पर तीन महीने विमान उड़ाने पर रोक लगा दी है। यह महिला पायलट पिछले हफ्ते फ्लाइट से पहले ब्रेथ ऐनालाइजर (बीए) टेस्ट में फेल हो गई थी। यह युवा महिला सह-पायलट दिल्ली से गुजरात जाने वाली एयर बस ए-320 फ्लाइट को उड़ाने वाली थी जब उसके ब्रेथ टेस्ट से पता चला कि वह नशे में है।

इसे भी पढ़िए :  2019 में खत्म हो जाएगी कांग्रेस? पार्टी के लिए खतरनाक हैं ये संकेत

एक अधिकारी ने बताया, ‘नियमों के मुताबिक कुछ मिनटों की देरी पर महिला का दो बार ब्रेथ टेस्ट किया गया जिसमें दोनों ही बार यह पायलट फेल रही। हमारे प्रसीजर के मुताबिक, तत्काल प्रभाव से पायलट पर तीन महीने विमान उड़ाने पर रोक लगा दी गई है।’ हालांकि, इस मुद्दे पर एयर इंडिया के पायलट भी विरोध करते हुए महिला पायलट के समर्थन में आ गए हैं। इनका कहना है कि बीए टेस्ट में कई बार नशा नहीं करने वाले पायलट का रिजल्ट भी पॉजिटिव आ जाता है।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना सांसद ने एयर इंडिया स्टाफ की चप्पल से की पिटाई, बताई ये वजह

एयर इंडिया के प्रॉसीजर के मुताबिक, अल्कोहल टेस्ट के लिए हर पायलट को अपने विमान में उड़ान भरने से पहले मशीन में फूंक मारनी होती है। अगर मशीन में कुछ भी रीडिंग आती है तो 20 मिनट के बाद फिर से एक बार टेस्ट किया जाता है और अगर इस बार भी रीडिंग आती है तो माना जाता है कि पायलट नशे में है।
अगले पेज पर पढ़िए- आफ़्टरशेव लगाया तो अल्कोहल टेस्ट में फेल !

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह बोले, UP में सपा और बसपा का खेल बहुत हो चुका, एक मौका अब BJP को दीजिए
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse