हारे मोदी, वरूण और विनय को बनाना पड़ा यूपी में स्टार प्रचारक

0
वरुण
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्लीः पहले और दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भले ही सांसद विनय कटियार और वरुण गांधी को बाहर रखा गया, मगर पार्टी को उनकी जरूरत तीसरे और चौथे चरण में महसूस हुई है। वरुण गांधी का नाम अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 31वें नंबर पर है। विनय कटियार का नाम भी सूची में शामिल है। इस सूची में योगी आदित्यनाथ, हेमा मालिनी और शाहनवाज हुसैन से लेकर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी हैं।

इसे भी पढ़िए :  योगेंद्र यादव लड़ेंगे यूपी विधानसभा का चुनाव !

पिछले साल जब इलाहाबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक थी, तब वरुण गांधी के समर्थकों ने सैकड़ों पोस्टर लगाकर उन्हें सीएम दावेदार के रूप में प्रोजेक्ट करने की कोशिश की। कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों ने नारेबाजी भी की थी। यह कुछ बड़े नेताओं को नागवार गुजरा था। जब स्टार प्रचारकों की लिस्ट से वरुण का नाम हटाया गया तो चर्चा रही कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरुण समर्थकों के बर्ताव से नाराज होकर ही भाजपा उनसे दूरी बना रही है। इतना ही नहीं, ये भी कहा गया कि मोदी और शाह, इन दोनों को नजर अंदाज कर रहे हैं। मगर जिस तरह से अयोध्या मंदिर का मुद्दा भाजपा ने फिर छेड़ा है, उसके बाद अब भाजपा को विनय कटियार और वरुण गांधी जैसे फायरब्रांड नेताओं की फिर जरूरत महसूस हुई।

इसे भी पढ़िए :  UP विधानसभा चुनाव: 390 सीटों पर लड़ेगी राजपाल यादव की पार्टी

अगले पेज पर वीडियो में देखिए- वरूण गांधी के आक्रामक तेवर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse