BREAKING: उत्तर भारत में तेज भूकंप के झटके, तीव्रता 5.8 आंकी गई

0
भूकंप

सोमवार को रात करीब 10:35 पर दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी भूकंप के झटके लगे हैं। दिल्ली-नोएडा में लोग घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 आंकी गई है। अबतक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  विजाग टेस्ट: इंग्लैंड की पहली पारी 255 रनों पर सिमटी, अश्विन ने झटके 5 विकेट

भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पीपलकोटी में बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र जमीन से 21 किलोमीटर नीचे था। उत्तराखंड के सभी जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। पंजाब में चंडीगढ़ समेत दूसरे इलाकों में भी लोगों ने तेज झटके महसूस किए। सबसे अधिक अफरातफरी का माहौल ऊंचे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल पर रेडियोएक्टिव लीक, आपदा प्रबंधन टीम मौके पर

गौरतलब है कि भूकंप की दृष्टि से देश को 4 जोन में बांटा गया है। जोन 2, जोन 3, जोन 4 और जोन 5। सबसे अधिक खतरनाक जोन-5 है, जबकि दिल्ली इससे महज 1 पायदान नीचे जोन-4 यानी हाई डैमेज रिस्क जोन में है।

इसे भी पढ़िए :  अबु आजमी के विवादित बयान पर स्वाति मालिवाल भड़की, कहा- इन्हें सऊदी भेजो