शशिकला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, शपथ लेने पर सस्पेंस

0
शशिकला
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

तमिलनाडु की नई मुख्यमंत्री के रूप में वीके शशिकला के शपथ लेने पर सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि मंगलवार को वह सीएम के रूप में शपथ ले सकती हैं। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई, जिसमें मंगलवार को उनके शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने की मांग की गई है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई में सुबह हुआ बड़ा हादसा, टावर में आग लगने से 2 की मौत

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में दलील दी गई है कि एक सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट उनके और राज्य की दिवंगत सीएम जयललिता के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में फैसला सुना सकता है। कोर्ट में यह याचिका चेन्नै के रहने वाले सेन्थिल कुमार ने दाखिल की है। सेन्थिल सत्ता पंचायत अयक्कम एनजीओ के महासचिव हैं।

इसे भी पढ़िए :  जिस मामले पर बड़ी पीठ फैसला कर चुकी हो, उस पर पुनर्विचार अंत: न्यायालय अपील की तरह: SC

कोर्ट ने संकेत दिए थे कि वह 19 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जयललिता और शशिकला को बरी किए जाने के संबंध में फैसला सुना सकता है। इसके कुछ ही घंटों बाद सेन्थिल ने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दाखिल की। इस याचिका पर मंगलवार सुबह सुनवाई हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या भूमि विवाद पर 11 अगस्त से सुप्रीम कोर्ट करेगा रोजाना सुनवाई
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse